Book Online Tickets for Chakra Uttejan - Activating Our Energy V, Ahmedabad. 
चक्र उत्तेजन का मतलब है, चक्र एक्टिवेशन। 



चक्र हमारे शरीर के ऊर्जा केंद्र है और यह हमारे शरीर

Chakra Uttejan - Activating Our Energy Vortex Ahmedabad

 

Invite friends

Contact Us

Page Views : 81

About The Event

चक्र उत्तेजन का मतलब है, चक्र एक्टिवेशन। 

चक्र हमारे शरीर के ऊर्जा केंद्र है और यह हमारे शरीर में आनेवाली और शरीर से जानेवाली ऊर्जा का नियंत्रण करते है। हमारे जीवन में जो कुछ भी नकारात्मक हो रहा है, चाहे वो शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य हो या रिश्तों की समस्या, आर्थिक परेशानी हो या थकान, तनाव, डर, हानि या गुस्सा, यह सब हमारे चक्रों की निष्क्रियता, असंतुलन और ब्लॉकेज की वजह से है।

चक्र उत्तेजन हमारे भारत का प्राचीन ज्ञान है, जिससे हम अपने चक्रों को सक्रिय और संतुलित करके अपने जीवन को स्वस्थमय और सुखमय बना सकते है। यह तीन घंटो का वर्कशॉप है, जो की ख़ास इसलिए बना है कि आम जनता ऐसे दुर्लभ ज्ञान का फ़ायदा ले सकें। यह वर्कशॉप मास्टर टी.डी. संचालित करते है, जहां सबसे पहले चक्रो और उनके असंतुलन से होनेवाली शारीरिक और  मानसिक परेशानियों से वाकिफ करवाया जाएगा। फिर मास्टर ब्रह्माण्ड की ऊर्जा से आप के चक्रो को एक के बाद एक, एक्टिव करेंगे। चाहे आप भीड़ में क्यों न हो, यह ऊर्जा स्वतंत्र रूप से आप के प्रत्येक चक्र तक पहुँचती है और उसे सक्रिय करती है। आम तौर पर ऐसा ज्ञान और ऐसी क्रिया सिखने का मौका दुर्लभ होता है। आम लोगों को यह मौका तो मिलता ही नहीं है, यही वजह है कि मास्टर टी.डी. ने इस वर्कशॉप का निर्माण किया है, जिससे कि हर इंसान इस अमूल्य ज्ञान को प्राप्त कर अपना और अपनों का जीवन सार्थक बना पाए। ऐसा ज्ञान प्राप्त करने ने लिए लोग हजारो- लाखों रुपए खर्ज कर देते है, फिर भी सही ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाते।

यह ज्ञान हम भारतीयों की धरोहर है और इसे हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए हम कटिबद्ध है। इसी कारनवश इस वर्कशॉप की फीस कम से कम रक्खी है, ताकि आम आदमी इस वर्कशॉप में आ पाए और इस दुर्लभ ज्ञान का लाभ ले पाए। इस वर्कशॉप की फीस केवल ५०० रुपए है

चक्र उत्तेजन उन सभी लोगों के लिए करना अनिवार्य है, जो आध्यात्मिक प्रगति करना चाहते है।  कुण्डलिनी ज्ञान, थर्ड ऑय ओपनिंग या आग्या चक्र खोलना, दिव्य दृष्टि या सामान्य शक्ति साधना भी, चक्र को उत्तोजित किए बगैर असाध्य और व्यर्थ है।यह ज्ञान और क्रिया हमारे पूर्वज और ऋषि-मुनियों की जांची-परखी उपलब्धियाँ है। 

चक्र उत्तेजन एक असरकारी प्रक्रिया है, जिससे हम अपना जीवन स्वास्थ्यमय, सुखमय और आनंदमय बना सकते है। कई लोगों ने चक्र उत्तेजन से, अपने जीवन में अक्सर होनेवाली परेशानियां, जैसे कि सर-दर्द, जोड़ों का दर्द, एसिडिटी, चिढ़चिढ़ापन, डिप्रेशन, कमर दर्द, क्रोध ही नहीं बल्कि आर्थिक परेशानियों से भी निजाद पाया हैं।

आप के समक्ष यह मौका है कि 'चक्र उत्तेजन' आप के शहर अहमदाबाद में ११ फरवरी २०१८ रविवार) को  ३.०० से ९.०० होने जा रहा है, तो इस दुर्लभ मौके का आप जरूर से लाभ ले और आप अपनों को भी इस वर्कशॉप के बारेमें बतायें, ताकि वो भी लाभान्कित हो।

अपनी सीट सुरक्षित करने हेतु, आप हमे ऊपर दी हुई लिंक से ऑनलाइन पेमेंट कर तुरंत अपनी टिकट प्राप्त कर सकते है, या तो आप हमारे टेरिटरी हेड से 98253 00926 पर बात कर सकते है, या हमारे अन्य सहयोगी से 74054 06000/ 7000 पर भी बात की जा सकती है।

चक्र उत्तेजन के बाद अगर आप चाहे तो आप दिव्य जीर्णोद्धार प्रोग्राम के लिए अपनी सीट पर बैठे रहे। इसके लिए आपको कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा।

दिव्य जीर्णोद्धार - शाम ६.00 - ९.00

 

हमारे जीवन के प्रत्येक दिन चुनौतियों और बाधाओं से भरे हुए हैं । हम में से कुछ इन चुनौतियों को अपने शारीरिक या मानसिक योग्यता का मापदंड समझ कर उठाते है और बाधाओं को जीवन बोध प्रणेता। तो कुछ इन्हें, अपने सुख शांति का अवरोध मानते है। आप की सोच जो कोई हो, पर यह तो मानना ही होगा कि हर दिन हमे जीवन के उत्तम सबक और सीख प्रदान करता है, जो निश्चित तोर पर हमारे उत्क्रांत के लिये बेहद जरूरी है। उत्क्रांत, रिश्तों को बेहतर बनाने की, आर्थिक स्थिरता की, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम बनाने की, अपने आध्यात्मिक विकास की। और जैसे जैसे हम अपने जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, हमे पता चलता हैं कि हम जीवन के काफी सारे प्रश्नों को सुलझा लेते है पर कई सारे ऐसे प्रश्नों का भी सामना करना पड़ता है जिनमे न चाहकर भी हम उलझ जाते है और तकलीफ इस बात की है कि समय के साथ-साथ ये सारी गुत्थीयाँ और अधिक पेचीदी और अनसुलझी बन जाती है। इन विषम परिस्थितियों के उभरते ही हम जाग खड़े होते है और अपने अनसुलझे सवालों के जवाब ढूंढ़ने निकल पड़ते है। यह खोजने की कोशिश करते है की ज़िंदादिल जीवन जीने से क्या और क्यों हमे रोकता है। यह खोजने की कोशिश करते है की कब और कैसे हम इन कष्टप्रद परिस्थितियों से मुक्ति पाये। और दिलचस्प बात यह है की जितना ज्यादा आप कोशिश करते है उतना ही अधिक आप उलझ जाते है।

अब लोग दौड़ लगाते है हस्तरेखा तज्ञ और ज्योतिषों के पास, पंडित और तांत्रिकों के पास। मंत्र-तंत्र और अनुष्ठान करने लगते है। राशि रत्न, माला, धागे-दोरे धारण करने लगते है। पिरामिड और वास्तु शास्त्र पर अचानक विश्वास हो जाता है और अपने घर-ऑफिस का रिनोवेशन कर बैठते है। कई तो काउंसेलिंग, माइंड ट्रेनिंग, एन ऐल पी में भी सहारा ढूंढ़ने की कोशिश करते है। इन क्रिया-करने से कुछओं को इत्तेफाक से फ़ायदा हो जाता है, पर ज्यादा तर लोग आस्था और अंधविश्वास का शिकार हो जाते है। और जब बात आपके स्वास्थ्य सुधारने की या रिश्तों को संवारने की हो, आर्थिक स्थिरता या आध्यात्मिक प्रगति की हो तो नुस्खों और तोड़के करने वालो पर भरोसा करना कोई समझदारी का काम नहीं है। 

दिव्य जीर्णोद्धार परिवर्तन हेतु आयोजित प्रोग्राम है। परिवर्तन आपके स्वास्थ्य का, आर्थिक परिस्थितियों का, संबंधों का, आध्यात्मिकता का और वो सब का, जिनसे आपकी खुशियाँ जुडी है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जहां आप अपने जीवन को सही आध्यात्मिकता से पोषित कर हर्ष उल्लास से जीना सिख पायेंगे।

दिव्य जीर्णोद्धार आपको एक मंच प्रदान करता है जहां आप सीधे मास्टर टीडी से सवाल पूछ सकते हैं और अपने अनसुलझे सवालों का विस्तार से जवाब प्राप्त कर सकते है, जिससे आप अवरोध मुक्त जीवन जी सके। यहाँ आप ब्रह्माण्ड की ऊर्जा का हीलिंग पर होने वाले प्रभाव को खुद अनुभव एवं दुसरो पर होता हुआ देख पायेंगे। अगर जरुरत हो तो आप भी अपनी शाररिक या मानसिक पीड़ा को मास्टर टी डी के समक्ष रख, हीलिंग प्राप्त कर सकते है। और ये सब के लिए आप को एक पैसा भी खर्च न करना पड़ेगा। 

यह प्रोग्राम १८ साल से अधिक आयु वाला कोई भी व्यक्ति निःशुल्क अटेंड कर सकता है और उसके लिए पूर्व पंजीकरण/ रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है। दिव्य जीर्णोद्धार, चक्र उत्तेजन वर्कशॉप के साथ संयुक्त रूप से आयोजित है। इस कारण चक्र उत्तेजन के प्रतिभागियों को दिव्य जीर्णोद्धार के प्रवेश पर प्राथमिकता दी जाती है। चक्र उत्तेजन वर्कशॉप के बाद अगर कोई प्रतिभागी दिव्य जीर्णोद्धार अटेंड नहीं करना चाहता हो तो उसकी सीट, रजिस्ट्रेशन क्रम अनुसार इच्छित प्रवेशार्थी को दी जायेगी।

धी सोल हाउस की और से हम आप का इस विशेष प्रोग्राम में स्वागत करते है ताकि आप जीवन में प्रेम, शांति और सामंजस्य को स्थापित कर सुखमय, स्वस्थमय, समृद्ध जीवन जिये।

More Events From Same Organizer

Similar Category Events